Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी और तेज हवाएं, 2 दिन तक बारिश का अलर्ट

Weather Update : दिल्ली- NCR में आज सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई है. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दो दिनों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है.

बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज शाम के समय तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार के पटना, जमुई समेत कई जिलों में 8 और 9 अप्रैल को ओले गिरने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए भी 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें – ‘बिना वसीयत मृत महिला की संपत्ति पर मायके का हक’ उत्तराधिकार कानून पर बोला आंध्र प्रदेश HC

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button