
Jharkhand News : झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिन में 10 बजे धमकी भरा ईमेल आने के बाद धनबाद थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली। डीएसपी विधि व्यवस्था और सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे की जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।
तीसरी बार मिली धमकी
कोर्ट का कार्य इस दौरान प्रभावित नहीं हुआ। यह तीसरी बार है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। पहले दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था, जिसने अपने ईमेल आईडी से ग्यारह सौ धमकी भरे ईमेल भेजे थे। उसके गिरफ्तारी के बावजूद अब फिर से धमकी भरा ईमेल आने से पुलिस अलर्ट हो गई है।
परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
पुलिस ने कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








