Uttarakhand

गाजियाबाद के श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबे, तलाश जारी

Uttarakhand News : गाजियाबाद के दो श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा में डूबकर लापता हो गए। यह घटना उत्तरी हरिद्वार के दूधिया बंद इलाके में हुई। गाजियाबाद से आए ये श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए थे। रविवार सुबह दूधिया बंद क्षेत्र में स्नान करते समय दोनों डूब गए।

तलाश में जुटे गोताखोर

लापता व्यक्तियों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी और सचिन त्यागी के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हैं। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल पुलिस के गोताखोर दोनों श्रद्धालुओं की तलाश में जुटे हैं।

गहराई से शव बरामद

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत गंगा की लहरों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों व्यक्तियों के शवों को गंगा की गहराई से बरामद किया जा सका। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button