Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफीदों हरियाणा की राजनीतिक चेतना और जन विश्वास की मजबूत पहचान रखता है।
10 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
रैली में मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 6 परियोजनाओं का उद्घाटन (कुल लागत 19 करोड़ 31 लाख रुपए) और 4 परियोजनाओं का शिलान्यास (कुल लागत 30 करोड़ 42 लाख रुपए) शामिल है।
15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए पिछले साढ़े 11 वर्षों में 206 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 181 का काम पूरा हो चुका है और शेष परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इस दौरान सरकार ने इस क्षेत्र में 1594 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जींद जिले के 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों के लिए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं, जिनमें प्रमुख हैं-
- सिवाना माल गांव में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण
- सफीदों में रामसर पार्क और ऑडिटोरियम का निर्माण
- छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी का निर्माण
- महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से सफीदों में प्रवेश द्वार का निर्माण
- खेड़ा खेमवती में 33 KVA सबस्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर अपग्रेड
- सिवाना माल में नया 33 KV सबस्टेशन निर्माण
- सफीदों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज का भवन निर्माण
- सरकारी स्कूलों के सिविल वर्क के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा
- primary और senior secondary स्कूलों की पुरानी बिल्डिंगों के पुनर्निर्माण
- सफीदों फायर स्टेशन को दो फायर टेंडर प्रदान करना
- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तहत तीर्थों के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि
- बीडीपीओ कार्यालय भवन का निर्माण
- जन स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा
- अनाज मंडी और सब्जी मंडी के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि
- विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 6 करोड़ रुपए
- सफीदों में नया रेस्ट हाउस निर्माण, लगभग 9.5 करोड़ रुपए खर्च
- विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए
- सफीदों के अस्पताल को 100 बेड का अपग्रेड
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और सफीदों क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्यों को गति देना है।
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









