Gujaratराज्य

वेरावल में आवारा सांड ने स्कूटी सवार पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Gujarat News : गुजरात के वेरावल जिले से एक डरावनी घटना सामने आई है. 30 मार्च 2026 की दोपहर, एक युवक अपनी स्कूटी चला रहा था, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी सांड ने उसे टक्कर मार दी. युवक स्कूटी समेत गिर पड़ा, और सांड ने जमीन पर गिरे युवक पर अपने सींगों से हमला करना शुरू कर दिया.

सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सांड की ताकत के आगे वह असहाय दिखा.

आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाकर सांड को भगाने की कोशिश की, उन्होंने पत्थर फेंके और लाठियों से उसे भगा दिया. इसके बाद घायल युवक को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. हमले में युवक के सिर, हाथ-पैर और छाती में गंभीर चोटें आईं. लहूलुहान हालत में उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी देखभाल की गई.

ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button