Rajasthanराज्यशिक्षा

राजस्थान पुलिस SI (दूरसंचार) 2024: सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख तय

RPSC Recruitment News : राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक राजस्थान पुलिस अकादमी, पानीपेच, जयपुर में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज

भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक पुलिस, मनोज कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र अनिवार्य है।

तैयारी के दिशा-निर्देश

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे राजस्थान पुलिस के स्थाई आदेश संख्या 10/2025 में उल्लिखित पाठ्यक्रम और मापदंडों के अनुसार अपनी शारीरिक तैयारी सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों पर खरा उतरना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर ध्यान दें

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की भ्रांति से बचने के लिए और नवीनतम सूचनाओं को जानने के लिए अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें – ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच अब यमन एंट्री, इजरायल पर किया हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button