Haryana

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपए का घोटाला, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Haryana News : हरियाणा के पंचकूला नगर निगम में करीब 160 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है. यह मामला कोटक महिंद्रा बैंक का है. मामला सामने आने के बाद विजिलेंस और एसीबी की टीम ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर रहे दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दिलीप ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर पंचकूला नगर निगम को एफडी से संबंधित झूठी रिपोर्ट भेजी थी और फिर बैंक कर्मचारियों ने मिलकर फर्जी कागज के जरिए नगर निगम के एफडी का पैसा फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया. निगम के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब नगर निगम ने मैच्योर हुई एफडी की रकम को ट्रांसफर करना चाहा.

दरअसल, नगर निगम प्रशासन 58 करोड़ रुपए की मैच्योर एफडी की राशि खाते में ट्रांसफर करने लगे, तो इस घोटाले की जानकारी सामने आई. बैंक स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर तो दिखाया गया था, लेकिन पैसा खाते में नहीं पहुंचा. इस पर निगम कर्मियों के होश उड़ गए. मामले की जांच की गई तो पता चला कि स्टेटमेंट फर्जी था और रकम भी गायब थी.

मामले पर कार्रवाई शुरू

बता दें कि फर्जी स्टेटमेंट का पता लगने के बाद बैंक ने अन्य एफडी की भी जांच की. बैंक ने अन्य एफडी को मैच्योर कर खाते में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया, तो पता चला कि बैंक द्वारा दी गई सभी एफडी जाली थीं और खाते में कोई राशि नहीं थी. इसके बाद नगर निगम ने बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी. साथ ही हरियाणा सरकार को बैंक को डी-इंपैनल करने का पत्र भी लिखा गया. मामले में बैंक और निगम के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button