Road Accident : दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र में कल देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच एक तेज रफ्तार मिनी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान हरिश्चंद यादव और भोला यादव के रूप में हुई है. बताया गया है कि हरिश्चंद यादव अपने भतीजे की बारात में गिरहोला से धमधा आया था और वहां से अपने भाई के साले भोला यादव के साथ बाइक से अपने परिचित के घर जा रहा था. इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही बस ने उन्हें सामने से टक्कर मारी.
धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 24 मार्च की शाम को दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें – जयपुर में सड़क हादसे में एक्टर हर्षिक कालिया की मौत, काम से लौटते वक्त हुआ हादसा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









