Rajasthanराज्य

राजस्थान में कल से फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी ने अप्रैल-मई जैसा अहसास करा दिया था, लेकिन अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी.

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से एक बार फिर मौसम बदल सकता है. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं, 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन, आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

अप्रैल में फिर बढ़ेगी गर्मी

वहीं, जयपुर स्थित मौसम केंद्र का कहना है कि आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन 26 मार्च से मौसम फिर बदलने की संभावना हैं. अप्रैल की शुरुआत के साथ तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी दोबारा लोगों को परेशान कर सकती है.

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अजमेर, सीकर और बारां सहित आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

तापमान की बात करें तो राज्य के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान करीब 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पहाड़ी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया, जिससे वहां ठंडक का असर अधिक महसूस हुआ.

ये भी पढ़ें- दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button