
Gujarat Love Jihad Case: गुजरात के अमरेली जिले के राजुला तालुका में एक सामान्य ब्यूटी पार्लर जाने की घटना अब राज्य और सोशल मीडिया में विवाद का केंद्र बन गई है. नेहा परमार ने घर से यह कहकर निकली कि वह सूरत में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
कुछ दिनों बाद नेहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने मुहीस फिरानी के साथ अपनी शादी की जानकारी दी. नेहा का कहना है कि वह पिछले 4-5 साल से मुहीस के साथ रिश्ते में थी और परिवार को इसकी जानकारी थी. नेहा ने आरोप लगाया कि परिवार ने उसे घर में बंद रखा और किसी दूसरे से शादी करने के लिए दबाव बनाया.
शांति से जीने की अपील
मुहीस ने भी स्पष्ट किया कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था. दोनों ने समाज और संगठनों से अपील की है कि उन्हें शांति से जीने दिया जाए.
हालांकि, परिवार इसे साजिश मान रहा है और कई संगठन इसे ‘लव जिहाद’ करार दे रहे हैं. मामला अब सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पहचान, धर्म और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बहस में बदल गया है. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य में चर्चा का माहौल है.
ये भी पढ़ें – पंजाब OTS स्कीम को मिला भारी समर्थन, 298 करोड़ के वैट बकाये पर 7,845 आवेदन, 31 मार्च तक अंतिम मौका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









