Chhattisgarhराज्य

महासमुंद खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: 1 महिला की मौत, 7 घायल

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार सुबह खल्लारी माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हुआ. मंदिर के रोपवे में ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए.

यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे. हादसे के समय ट्रॉली में कुल आठ लोग सवार थे. मृतक की पहचान आयुषी सतकर (रायपुर) के रूप में हुई. घायलों में पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रॉली हवा में लटकी और फिर झटके से नीचे गिरी, जिससे आसपास डर का माहौल बन गया.

घायलों को तुरंत बचाया गया

पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को बचाया गया और रोपवे सेवा तत्काल बंद कर दी गई. प्रारंभिक जांच में केबल टूटना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. तकनीकी टीम जांच कर रही है और पूरी सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित परिवारों को संवेदना

वही्ं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि जांच जल्द पूरी की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी. मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां आते-जाते हैं. इस हादसे ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button