Uttar Pradeshवायरल

झांसी में शादी के नाम पर ठगी: 5 दिन में दुल्हन जेवर लेकर फरार

Viral News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया गया. आरोप है कि दो लोगों ने शादी कराने के नाम पर पैसे लिए और जल्दबाजी में उसकी शादी एक उम्रदराज महिला से करवा दी. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला घर से जेवर लेकर फरार हो गई.

यह घटना झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के परासई गांव की बताई जा रही है. गांव के रहने वाले उत्तम अहिरवार लंबे समय से शादी के लिए प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दो युवकों से हुई. दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी शादी करवा देंगे, जिसके बदले में उन्होंने करीब 60 हजार रुपये लिए.

जल्दबाजी में कराई गई शादी

इसके बाद झांसी के करौंदी माता मंदिर में जल्दबाजी में एक महिला के साथ उनकी शादी करवा दी गई. शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन शादी के 4-5 दिन बाद ही महिला अचानक लापता हो गई. बाद में पता चला कि वह घर से जेवर लेकर फरार हो चुकी है. इस पूरे मामले में पीड़ित का करीब 1.20 लाख रुपये खर्च हो गया.

पीड़ित ने क्या कहा?

वहीं, उत्तम अहिरवार का कहना है कि उन्हें हाल ही में मुआवजे के तौर पर 4-5 लाख रुपये मिले थे. इसी दौरान उन्हें ठगों ने निशाना बनाया. अहिरवार का आरोप है कि दोनों युवकों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया और पैसे ऐंठ लिए. महिला कुछ दिन साथ रही और फिर मौका देखकर जेवर लेकर भाग गई.

पुलिस का क्या कहना है?

मामले को लेकर रक्सा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अलग तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़ित द्वारा बताए गए दोनों युवकों की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button