बिज़नेस

1 अप्रैल से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका, जानें क्या है नया नियम

New PAN Rules : अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. सरकार ने पैन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इस फैसले के तहत अब पैन कार्ड के लिए आवेदन केवल आधार कार्ड के माध्यम से ही किया जा सकेगा. इसका मतलब है कि अब अलग-अलग पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ या अन्य दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी.

बता दें कि, 31 मार्च 2026 तक पैन कार्ड बनवाने की पुरानी प्रक्रिया लागू रहेगी, जिसमें आवेदकों को अलग-अलग दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती हैं. इसके बाद पूरी प्रक्रिया आधार आधारित हो जाएगी, जिससे पैन कार्ड बनवाना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और तेज होगा.

फर्जी पैन और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

वहीं, सरकार का यह कदम पैन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है. आधार के जरिए पहचान सत्यापन होने से फर्जी पैन कार्ड बनने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी. साथ ही, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई पैन कार्ड जारी होने की समस्या पर भी रोक लगेग. इससे सिस्टम मजबूत होगा और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी.

प्रक्रिया तेज और सरल होगी

आधार आधारित प्रक्रिया अपनाने से आवेदन की गति भी बढ़ जाएगी. पहले जहां दस्तावेजों की जांच में समय लगता था, वहीं अब डिजिटल वेरिफिकेशन के माध्यम से कम समय में पैन कार्ड जारी किया जा सकेगा. इससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी और सरकारी सिस्टम पर भी दबाव कम होगा.

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा नए आवेदकों को होगा. अब उन्हें अलग-अलग कागजात इकट्ठा करने की जरूरत नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया सरल हो जाएगी. समय और मेहनत दोनों की बचत होगी, जिससे पैन कार्ड बनवाना आसान हो जाएगा.

आधार न रखने वालों के लिए ध्यान

हालांकि, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें पहले आधार बनवाना जरूरी होगा. तभी वे पैन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे. कुल मिलाकर, यह बदलाव डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो नागरिकों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button