
Haryana Cylinder Blast: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सिलेंडर फटने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के करीब आठ लोग इस हादसे में बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया या है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
दूसरा सिलेंडर जोड़ने के दौरान हादसा हुआ
मामला कुरुक्षेत्र के यारा गांव की है, जहां आज सुबह करीब सिलेंडर फटने की घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, कोमल नाम की महिला उस वक्त खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जब घरवालों ने दूसरा सिलेंडर लगाने की कोशिश की ताकि खाना बन सके, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें घर के लगभग सभी सदस्य आग की चपेट में आ गए।
फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हादसे में सबसे अधिक चिंता एक छोटी बच्ची की स्थिति को लेकर है, जिसे गंभीर रूप से झुलसने के बाद निजी अस्पताल से पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई), चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें – पराली जलाने के मामलों में कमी की केंद्र सरकार द्वारा पुष्टि, लंबित RDF जारी कर राज्य को सम्मान दें: खुड्डियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









