
Hanumangarh Accident : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को मेगा हाइवे पर बरमसर के पास श्रीनगर से जयपुर जा रही यात्री बस की सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हैं. हादसा रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है.
हादसे के बाद मेगा हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बंद हो गया. हादसे की खबर मिलते ही रावतसर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से रावतसर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल किया गया.
3 की हालत नाजुक
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार, पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. और घटनाक्रम की जानकारी लेकर घायलों से मिले. घायलों में अभी भी 3 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, उन्हें जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर किया गया. इनमें धर्मेंद्र निवासी सेक्टर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन, एक छोटा बच्चा निवासी श्रीगंगानगर और एक अज्ञात पुरूष भी शामिल है.
2 मृतकों की पहचान की जारी
बता दें कि मृतकों में अजय बंसल निवासी हनुमानगढ़ टाउन, श्यामलाल निवासी हनुमागढ़ टाउन, हरिराम निवासी 6 एमडीए, हनुमानगढ़ टाउन की पहचान की जा चुकी है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
हादसे के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की.
ये भी पढ़ें – आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 2162 आंगनवाड़ी केंद्रों में बनाए जाएंगे शौचालय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









