Madhya Pradeshराज्यवायरल

मोनालिसा की शादी से नाराज घरवाले गायब, सनोज मिश्रा ने कहा – ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है’

Monalisa Wedding : कुंभ में माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चे में हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी आंखें नहीं बल्कि उनकी शादी है। जी हां, मोनालिसा ने अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से अपने परिवार वालों के खिलाफ शादी कर ली है। मोनालिसा की शादी से नाराज उनके परिजन फिलहाल मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित अपना घर पर ताला लगाकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए हैं। वहीं शादी के बाद मोनालिसा ने भी घर छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा का मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद परिवार में नाराजगी है। स्थानीय लोगों द्नारा बताया गया कि मोनालिसा के घरवाले मंगलवार से घर छोड़कर गायब हैं और इस बारे में किसी को कुछ पता भी नहीं है कि वे कहां गए हैं। जब कई लोग वहां पहुचे तो घर पत ताला लगा हुआ था।

सनोज मिश्रा की तीखी प्रतिक्रिया

बता दें कि मोनालिसा की इस शादी से सनोज मिश्रा भी नाराज हैं। वहीं सनोज मिश्रा जिन्होंने मोनालिसा को स्टार बनाया और आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। उन्होंने सोशम मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बारे में तीखी प्रतिक्रिया दी है। सनोज ने कहा है कि यह बगावत नहीं, लव जिहाद है।

“ये बगावत नहीं, लव जिहाद है”

सनोज ने अपनी पोस्ट का शीर्षक “ये बगावत नहीं, लव जिहाद है” रखा और दावा किया कि मोनालिसा को बहकाकर यह कदम उठवाया गया है। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद उन्होंने मोनालिसा को अभिनेत्री बनाने का फैसला किया था और इसके लिए काफी मेहनत भी की। उनका कहना है कि जिन लोगों को उन्होंने मोनालिसा की मदद के लिए चुना था, वही बाद में उनके मैनेजर बनकर गलत दिशा में ले गए। निर्देशक ने दावा किया कि मोनालिसा की जिंदगी पहले से ही कई पारिवारिक संघर्षों से भरी रही है और अब यह फैसला भी उसी का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button