
Delhi News: दिल्ली की महिलाओं और बच्चियों को पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए बुराड़ी बस डिपो में लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई महिलाएं अपने काम छोड़कर छोटे बच्चों के साथ तेज धूप में धक्के खाने को मजबूर हैं। वहीं मुद्दे पर बुराड़ी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा (विधायक) के सदस्य और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
संजीव झा ने की आलोचना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं की लाइन में लगी भीड़ का वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव झा ने लिखा है कि, दिल्ली की महिलाओं के साथ ये कैसा मज़ाक? बुराड़ी बस डिपो में महिलाएं और बच्चियां तेज धूप में घंटों से बिना पानी और बिना किसी व्यवस्था के पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ी हैं। कई बहनों को अपना काम छोड़कर छोटे बच्चों के साथ धक्के खाने पड़ रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल का दिया हवाला
इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को टैग करते हुए लिखा कि, @gupta_rekha जी, यही है आपकी सरकार की महिलाओं के लिए व्यवस्था? इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हवाला देते हुए लिखा कि, जब @ArvindKejriwal जी की सरकार के समय बसों में पिंक टिकट की व्यवस्था थी। महिलाओं को बस में चढ़ते ही सिर्फ टिकट लेना होता था।
संजीव झा ने आगे लिखा कि, न कोई लंबी लाइन, न धक्के, न घंटों की परेशानी। लेकिन अब आपकी सरकार ने महिलाओं को सुविधा देने की बजाय उन्हें बस डिपो के बाहर लाइनों में खड़ा कर दिया है। महिलाओं की सुविधा के नाम पर उन्हें इस तरह परेशान करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली की महिलाएं सम्मान और सुविधा की हकदार हैं, घंटों की लाइनों और अव्यवस्था की नहीं।
ये भी पढ़ें – जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का किया स्वागत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









