Haryana

रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 17 झुलसे

Jind Color Factory Fire : जींद में होली के कलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग गई है। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 17 से 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में 30 के आस-पास मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था, जिस कारण से मजदूर बाहर नहीं निकल सके।

चारों ओर धुआं और आग की लपटें

मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने लगी। मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी साझा की।

आग लगने के कारणों की जांच

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। मामले की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरु किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर DC और SP कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button