
Maharashtra News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के विमानों का उपयोग न करने का फैसला लिया है. यह निर्णय उस विमान दुर्घटना के बाद लिया गया है, जिसमें अजित पवार की मृत्यु हुई थी.
बताया जाता है कि हादसे के समय अजित पवार दिल्ली स्थित VSR कंपनी के Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल में सवार थे. विमान में उनके साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे. 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में विमान रनवे पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर आग की लपटों में घिर गया. विमान में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
VSR के चार एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड
इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR के चार एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया। DGCA ने यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए विशेष ऑडिट और निगरानी में मिली गंभीर खामियों के आधार पर की.
उपमुख्यमंत्री और शिवसेना की ओर से लिया गया यह फैसला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और भविष्य में किसी भी जोखिम को रोकने के उद्देश्य से किया गया है.
ये भी पढ़ें – http://होली से पहले यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, फरवरी का वेतन 28 फरवरी को मिलेगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









