Madhya Pradeshराज्यशिक्षा

MP बोर्ड 10वीं इंग्लिश पेपर विवाद: वायरल फोटो के बाद टीचर निलंबित, क्या दोबारा होगी परीक्षा?

Board Exam Controversy : मध्य प्रदेश में मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी के पेपर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बुरहानपुर जिले के तुकईथड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद प्रश्न पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. शुरूआती जानकारी के अनुसार, इंग्लिश की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई थी, और आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात शिक्षक राजकुमारी सोनी ने प्रश्न पत्र की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दी.

दसवीं बोर्ड परीक्षा पेपर वायरल विवाद

यह जानकारी मिल रही है कि परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनटों में यह तस्वीर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई. जांच में पता चला कि शिक्षक ने परीक्षा में अनुपस्थित छात्र की टेबल पर रखें प्रश्न पत्र की फोटो खींची थी. इसके अलावा आरोप है कि यह तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति को भी भेजी गई, ताकि वह प्रश्न हल करके अन्य परीक्षार्थियों को नकल कराने में मदद कर सके.

पेपर लीक पर प्रशासन की कार्रवाई

बता दें कि मध्य प्रदेश में इंग्लिश पेपर लीक मामले के बाद जिला कलेक्टर हर्ष सिंह और अधिकारी तुरंत परीक्षा केंद्र पहुंचे. शुरूआती जांच के बाद टीचर को निलंबित कर दिया गया, वहीं परीक्षा केंद्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को भी सस्पेंड कर दिया गया. इंदौर संभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के मुताबिक, शिक्षक के खिलाफ मध्य प्रदेश परीक्षा अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा पेपर लीक नहीं हुआ. 109 छात्रों को समय से पहले प्रवेश मिला और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित हुआ. टीचर ने 9:06 बजे फोटो शेयर की, इसलिए इसे लीक नहीं माना जाएगा. अभी तक दोबारा परीक्षा की घोषणा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें – डायन होने के शक में मां बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर रूप से झूलसे पति का इलाज जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button