Jharkhandक्राइमराज्य

डायन होने के शक में मां‑बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर रूप से झूलसे पति का इलाज जारी

Jharkhand News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से क्रूरता की हद पार करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जो ये साबित करती है कि हमारा देश आज भी उन मानसिकताओं से ग्रस्त है, जिसमें अंधविश्वास और मनगढ़ंत कहानियों को महत्व दिया जाता है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीती रात कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे को डायन होने के शक में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

महिला के पति का इलाज जारी

मामला जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र की है जहां से ऐसी दर्दनाक, शर्मनाक और क्रूरता की सभी हदें पार कर देने वाली खबर सामने आई है। अपराधियों द्वारा किए गए हमले में महिला और उसके मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

आरोपितों ने थाने में आत्मसमर्पण किया

वहीं ऐसी दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपितों ने अगले दिन सुबह कुमारडुंगी थाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, और जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने यह भयानक हरकत क्यों की।

अंधविश्वास का भयावह रूप

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और डायनबिसाही के शक की वजह से हुई, जो ग्रामीण इलाकों में अब भी घातक रूप ले लेता है। इस तरह के झूठे आरोप किसी की जान लेने तक पहुंच सकते हैं, जिससे समाज में भय और शोक का माहौल बन गया है। प्रशासन ने भी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें – 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button