Rajasthanराज्य

भिवाड़ी के टपूकड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई लापता

Rajsthan News : राजस्थान के अलवर जिले के टपूकड़ा क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान जले हुए शव बरामद किए गए, जिनकी हालत इतनी भयावह थी कि कई शव कंकाल जैसी अवस्था में मिले। वहीं कुछ मजदूर अभी भी लापता हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सुबह 9 बजे की है घटना

घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में लगी, जहां एक निजी औद्योगिक इकाई संचालित थी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले जले शव

आग लगने की सूचना के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल और चिकित्सकीय टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री के अंदर कुछ मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सात मजदूरों के शव बरामद किए गए। कई मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर समर्थकों का बवाल, शरीफ सरकार को दी खुलेआम धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button