Punjabराज्य

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. टिप्पणी मामला: एससी कमीशन ने अमृतसर SSP से मांगा जवाब

SC Commission Punjab : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है।

11 फरवरी को देना होगा रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी अमृतसर से डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तलब किया गया है।

ये भी पढ़ें – SC/BC यूनियन के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की बैठक, हर जायज मांग पूरी करने का भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button