Delhi NCRबड़ी ख़बर

ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में खुदा मौत का गड्ढा, बाइक सवार की गिरकर मौत, रातभर परिजनों ने लगाया चक्कर

New Delhi : अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में मॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में युवराज नामक एक युवक की मौत हो गई थी। उस मामले में अभी कार्रवाई चल ही रही है कि इस बीच प्रशासन की लापरवाही से एक और ऐसे मामले ने देश को युवराज कांड की याद दी। दिल्ली के जनकपुर में जल बोर्ड के गड्ढे में बाइक के साथ गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

यह घटना गुरुवार को हुई। कमल रात करीब 10 बजे के बाद ऑफिस से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ता बिल्कुल सामान्य लग रहा था। सड़क पर वैसी रौशनी भी नहीं थी जिससे गड्ढा साफ दिखाई दे सके और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाई गई थी। इसी दौरान बीच में जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में कमल गिर गया और उसकी मौत हो गई।  

रातभर चक्कर काटते रहे परिजन

उधर जब देर रात कमल घर पर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजन रात भर थाने का चक्कर काटते रहे। कमल का फोन भी रिसीव आ रहा था। माता-पिता रातभर में दर्जनों थानें का चक्कर काट चुके थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वहीं शुक्रवार यानी आज सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया कि युवक का शव बाइक के साथ बरामद हुआ है।

परिजनों का प्रशासन पर आरोप

इस हादसे के बाद परिवार वाले प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं है। यह शहरी अव्यवस्था की तस्वीर भी है। इस हादसे के बाद एक तरफ तो जल बोर्ड की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर आरोप

दिल्ली के आप नेता सौरभ भारद्वाज ने नोएडा में हुई दुखद घटना को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि, “सड़क के गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार फँस गया, पूरी रात वहीं पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। दिल्ली की भाजपा सरकार ने नोएडा जैसी घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया, रोज़ केवल झूठ बोलते हैं।”

मंत्री आशीष सूद ने अधिकारियों की जवाबदेही का किया आश्वासन

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जलबोर्ड के काम की जांच तुरंत शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें – ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में उतरी बसपा प्रमुख मायावती, लखनऊ में मामला दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button