Uttar Pradesh

मोबाइल और सोशल अकाउंट… कैसे पहुंचीं मौत के करीब तीन बहनें? गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच जानें

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद की भारत सिटी सोसायटी में हुए सामूहिक आत्महत्या मामले में कई खुलासे हुए हैं. पुलिस की जांच में पता चला है कि पिता चेतन ने 15 दिन पहले तीनों बहनों से मोबाइल छीनकर बेच दिया था. इसके अलावा पिता ने उनका सोशल अकाउंट भी डिलीट कर दिया था. क्योंकि तीनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं. इसी वजह से पिता उनकी शादी भी जल्दी कराने की बात करता था.

जांच में पता चला कि अलग-अलग कारणों से तीनों बहनें मानसिक तनाव में थीं. बताया गया कि पिता द्वारा मोबाइल फोन छीनने और सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने के बाद वे काफी दुखी हो गई थीं. इसी के बाद तीनों ने मिलकर आत्महत्या का फैसला किया और मंगलवार देर रात अपने घर में इस घटना को अंजाम दे दिया. वहीं, पुलिस के मुताबिक तीनों बहनों की मौत इमारत से गिरने की वजह से हुई है.

फिर साली से विवाह और बच्चों का जन्म

बता दें कि चेतन नाम के व्यक्ति ने करीब 18 साल पहले सुजाता नाम की लड़की से शादी की थी. पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो चेतन ने अपनी पत्नी की सहमति से अपनी सगी साली (पत्नी की छोटी बहन) से भी शादी कर ली. दूसरी शादी के बाद दूसरी पत्नी ने लड़की को जन्म दिया. इसी दौरान पहली पत्नी को भी बच्चा हो गया. चेतन की पहली पत्नी ने भी लड़की को जन्म दिया.

परिवार में तीन पत्नियां और पांच बच्चे

इस दौरान दोनों पत्नियों के बच्चे भी हुए. पहली पत्नी ने एक लड़की और एक लड़के को जन्म दिया, जबकि दूसरी पत्नी ने तीन लड़कियों को जन्म दिया. इसके बाद चेतन ने अपनी दूसरी साली (पत्नी की सबसे छोटी बहन) से भी शादी कर ली.

बच्चों की परवरिश में कमी और सामाजिक अलगाव

पांच बच्चें होने के कारण अभिभावक उनका सही से देखभाल नहीं कर पाए. उनकी शिक्षा पूरी नहीं हो सकी और परिवार से मिलने वाला प्यार भी उन्हें नहीं मिल पाया. इस वजह से वे सामाजिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग रह गईं. पुलिस के मुताबिक, चेतन की दोनों पत्नियां सुजाता और हिना मई 2025 में बिना किसी जानकारी के घर छोड़कर चली गई थीं. इस पर चेतन ने टीला मोड़ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. कुछ दिनों बाद दोनों पत्नियां वापस लौट आईं, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की कार्रवाई समाप्त कर दी.

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button