Delhi NCRक्राइम

गेम का टास्क था सुसाइड? तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या में चश्मदीद और पिता का आया बयान

Ghaziabad Suicide Case : गाजियाबाद के एक दिल दहला देने वाले मामले में तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इन बहनों की आत्महत्या के पीछे की वजह एक ऑनलाइन कोरियन गेम है, जिसे वे पिछले पांच सालों से खेल रही थीं। इनका नाम था “कोरियन लवर गेम”, जो कि एक टास्क-बेस्ड गेम था। गेम की शुरुआत उन्होंने कोरोना काल में की थी जिसका अंतिम परिणाम इतना भयावह निकला।

कोरियन लवर गेम की लत

बताया जा रहा है कि इन तीनों बहनों ने इस गेम के प्रभाव में अपने नाम भी कोरियन रख लिए थे। गेम में 14 साल की बहन, जो बीच वाली थी, अपनी दोनों बहनों को टास्क देती थी और वे हर काम एक साथ करती थीं। यह गेम उनका जीवन बन चुका था, और वे इस खेल के चलते रोज़मर्रा के कामों में भी एक-दूसरे का साथ देती थीं। वहीं अब इस मामले में एक चश्मदीद और पिता का बयान सामने आया है।

सुसाइड नोट और पिता का बयान

पिता ने इस मामले में कहा कि अगर उन्हें गेम के बारे में जानकारी होती, तो वह कभी भी अपनी बेटियों को इस गेम से खेलने की इजाजत नहीं देते। बता दें कि तीनों बहनों ने अपनी आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने पिता से माफी मांगी। उनका कहना था, “पापा सॉरी, हम कोरिया नहीं छोड़ सकते। कोरिया हमारी जिंदगी और जान है।”

चश्मदीद गवाह की गवाही

एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि बड़ी बहन ने पहली बार कूदने की कोशिश की थी और उसकी दो छोटी बहनें उसे रोकने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन अंत में तीनों बहनें एक साथ 9वीं मंजिल से कूद गईं। ऐसे में ये भी कयास लगाया जा रहा है कि क्या यह सुसाइड भी गेम का टास्क था?

कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था

सुसाइड से पहले, तीनों बहनों ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और बाद में बारी-बारी से खिड़की से कूद गईं। जब उनके परिवार ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे, तब तक बहनें नीचे गिर चुकी थीं।

शिक्षा से दूर, घर की स्थिति भी खराब

यह भी सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। उनके पिता ट्रेडिंग का काम करते थे और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

पुलिस जांच और गेम के लिंक का पता

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। उनके पास फोन की डिटेल्स हैं, जिसके जरिए गेम के लिंक का पता लगाया जाएगा, जो कोरिया से आया था।

ये भी पढ़ें – अमृतसर में सरहद पार से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क के 3 गुर्गे 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button