
Farrukhabad murder : कलयुग की दशा ऐसी चल रही है कि अब अपराध और कुकृत्य चरम पर है। अब इंसान रिश्तों की मर्यादा, इंसानियत और शिष्टाचार की दहलीज को लांघता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सामने आया है, जहां मर्यादा और इंसानियत दोनों को तार-तार किया गया है। यहां एक महिला का अपने जेठ के बेटे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर उसके पति ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।
दरअसल, यह मामला फर्रुखाबाद के खलासपुर जरारी गांव की है। जहां सांचेलाल कठेरिया नामक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हाथ में चाकू लिए युवक पत्नी के शव के पास बैठा रहा और उसका सिर सहलाता रहा। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हत्यारोपित युवक को थाने ले गई।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस जांच में मिली जानकारी के मुताबिक, सांचेलाल गुजरात में नौकरी करता है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी उर्फ नन्ही देवी का प्रेम प्रसंग उसके 22 वर्षीय भतीजे विशाल कठेरिया से चल रहा था। मंगलवार दोपहर को सांचेलाल गुजरात से अपने गांव पहुंचा। उसको विशाल से अफेयर के बारे में जब पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात पर अनीता और सांचेलाल के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना आगे बढ़ गया कि सांचेलाल ने इसी दौरान अपनी पत्नी को जान से मारने का फैसला बना लिया। उससे पहले उसने अपने बच्चों को छत पर खेलने के लिए भेज दिया। उसके बाद गला दबाकर अपनी पत्नी अनीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी घटना की जानकारी सांचेलाल की भतीजी ने पड़ोसियों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सांचेलाल के भाई-भाभी की हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है कि सांचेलाल के भाई रामतीरथ और भाभी सीमा की मृत्यु हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं जिनमें काजल, सोनम, बादल सांचेलाल के पास रह रहे हैं। जब कि रामतीरथ का बड़ा पुत्र विशाल (जिससे सांचेलाल की पत्नी का प्रेम-संबंध है) हैदराबाद में नौकरी करता है। इस समय भी विशाल हैदराबाद में है।
ये भी पढ़ें – 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, जानें समय और नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









