
Fatehpur Road Accident : राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हरसावा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में फतेहपुर के छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मारे गए लोग और घायलों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान संतोष (पत्नी सत्यनारायण माली), तुलसी देवी (पत्नी ललित), मोहन देवी (पत्नी महेश), इन्द्रा (पुत्री महेश), आशा (पत्नी मुरारी), और चंदा (पत्नी सुरेन्द्र) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली थीं और रघुनाथपुर से लक्ष्मणगढ़ किसी बैठक में शामिल होकर कार से लौट रही थीं। इसी दौरान हरसावा गांव के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान वशीम (पुत्र मनीर खां), सोनू (पुत्री सुरेन्द्र) और बरखा (पत्नी ओमप्रकाश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीकर रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम
इस भीषण हादसे के कारण हाईवे-52 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। फतेहपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु किया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें – मुर्शिदाबाद में SIR प्रक्रिया पर विवाद, फरक्का ब्लॉक के 50 BLO का सामूहिक इस्तीफा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









