ED Raids : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IPAC कोलकाता के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से कोलकाता पहुंची ईडी टीम कोयला घोटाला व वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में पड़ताल कर रही है।
कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा
ऑफिस के अधिकारी फाइलें इक्ट्ठा करने में जुटें है। IPAC कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा जारी है। वहीं बंगाल पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी पहुंचे।
पश्चिम बंगाल राजनीति में हलचल
आवास और कार्यालय पर छापेमारी से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रतीक जैन के घर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची हैं। प्रशांत किशोर की संस्था के अधिकारी के ठिकानों पर छापे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
क्या बोलीं सीएम बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि क्या ईडी और अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है? यह एक घटिया और शरारती गृह मंत्री है, जो देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठा ले जाया जा रहा है। एक तरफ वे पश्चिम बंगाल में SIR जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का काम कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठा ले जाया जा रहा है। वहीं वे पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
कोयला तस्करी मामले से जुड़ी है जांच
बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कथित कोयला तस्करी मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय रही हैं और कई बड़े नामों से पूछताछ हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी से भी ईडी और सीबीआई इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- भारत से 1.8 लाख टन डीजल खरीदेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार का बड़ा ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









