Delhi NCRमौसम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का असर जारी, घना कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Delhi Weather : दिल्ली-NCR इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. नए साल के पहले ही सप्ताह में मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. घना कोहरा, ठंडी हवाएं और दिनभर धूप न निकलने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है. सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है और गलन की वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं.

आज सुबह दिल्ली-NCR के कई क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया. कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी घटकर 200 से 300 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा. वहीं हाईवे पर वाहन चालकों को खास सावधानी बरतनी पड़ी. कोहरे के साथ ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है.

कोहरे के चलते ठंड और बढ़ी

वहीं, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान करीब सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोहरे की वजह से दिन में भी धूप ठीक से नहीं निकल पा रही है, जिससे तापमान कम बना हुआ है. सुबह और देर शाम गलन अधिक महसूस की जा रही है.

कोहरे के साथ सर्दी का असर बरकरार

मौसम विभाग के मुताबकि, आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे धुंध बनी रह सकती है. रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. आज दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, हालांकि ठंडी हवाएं चलती रहेंगी.

वायु गुणवत्ता अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आज सुबह AQI करीब 200 दर्ज किया गया. जिसके चलते सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रात और सुबह के समय ठंड का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 6 जनवरी के आसपास दिल्ली के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है. आने वाले कुछ दिनों तक रात और सुबह के समय ठंड का असर बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खासकर सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें – त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास लगी भयानक आग, 200 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button