राष्ट्रीय

ISRO ने रचा इतिहास, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च

New delhi : ISRO ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से (ISRO) ने LVM3-M6 सैटेलाइट लॉन्च की। यह अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 है। यह 6,100 KG वजनी है​​​​​​। यह अब तक का सबसे भारी पेलोड सैटेलाइट है। ये 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होगा।

इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह बिना मोबाइल टावर या एकस्ट्रा एंटीना के सीधे स्मार्टफोन पर 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध करवा सकता है। यह तकनीक हिमालय, रेगिस्तान, समुद्र और हवाई जहाज जैसी जगहों पर भी बिना रुके कनेक्टिविटी देने में सक्षम होगा। जो हमारे डिफेंस सेक्टर में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। वहीं बाढ़, भूकंप या तूफान जैसी आपदाओं में जब जमीनी नेटवर्क ठप हो जाते हैं, तब यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन को सक्रिय रखता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि- भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। LVM3-M6 की सफल लॉन्चिंग, जिसके तहत अमेरिका के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान को उसकी तय कक्षा में स्थापित किया गया, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह भारतीय धरती से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।

इससे भारत की भारी पेलोड उठाने की क्षमता मजबूत होती है और वैश्विक वाणिज्यिक लॉन्च बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को और मजबूती मिलती है। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाता है। हमारे मेहनती अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। भारत अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, ड्रोन के जरिए 12 किलो हेरोइन पकड़ी गई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button