राष्ट्रीयविदेश

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, तेल-डिफेंस सहित कई डील, अमेरिका-चीन की निगाहें

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान तेल-डिफेंस व कई अहम डील होने की पूरी संभावना है। जिन पर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है।

इस दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे और भारत-रूस एनुअल समिट में शामिल होंगे। पुतिन की भारत यात्रा पर अमेरिका-चीन समेत दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। पुतिन 4 साल बाद राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। बता दें कि यह दौरा भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दोनों नेता ऑयल डील, S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर वार्ती करेंगे।

राजकीय भोज का विशेष प्रबंध

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज के आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि रूस से तेल खरीदने से अमेरिका ने भारत पर 25% अधिक टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारत 50% टैरिफ की मार झेल रहा है।

ये भी पढ़ें- इमरान खान की जेल में मौत… अफगानिस्तान का मौत वाला ट्वीट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button