Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

बीजेपी नेता भू-माफिया बन गए, प्रेस कांफ्रेंस में बोले अखिलेश यादव

UP News : भाजपा विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जगह केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाए जाने के दावे पर कहा कि भाजपा में क्या चल रहा है इसकी चिंता सपा को नहीं है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने क्या कहा, इतिहास के पन्ने सभी पलट रहे हैं। रामजीलाल सुमन ने इतिहास का पन्ना पलटा है। भाजपा इतिहास का पन्ना पलट रही है। रामजीलाल सुमन ने जो कहा वह इतिहास का एक भाव था।

हमारे घर को गंगा जल से धुलवाया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने हमारे घर को गंगा जल से धुलवाया था। वहीं भाजपा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जगह केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाए जाने के दावे पर कहा कि भाजपा में क्या चल रहा है इसकी चिंता सपा की नहीं है। उत्तर प्रदेश को लूटा जा रहा है। मैं मजबूरी समझता हूं।

समाज में गैरबराबरी और बेरोजगारी है

वहीं गाजियाबाद पर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधायक के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। अयोध्या में भाजपा वालों ने जमीन पर कब्जा किया है। भाजपा की पालिसी कहां है। सरकार कारवाई नहीं करती है। आईएस पर कारवाई नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर काम नहीं कर रही है। एनकाउटर से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो रही है। आज के दिन समाज में गैरबराबरी और बेरोजगारी है।

विधायक क्या आरोप लगा रहा है

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता भू-माफिया बन गए है। आगरा और गाजियाबाद में भाजपा का विधायक क्या आरोप लगा रहा है। अधिकारी और सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। आईएस गायब है, वह कहां है। आज के दिन हम लोग डॉ राम मनोहर लोहिया को तो याद कर रहे हैं, साथी सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।

बीजेपी के नेता भू-माफिया बन चुके हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको गैर बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। बीजेपी के नेता भू-माफिया बन चुके हैं। अयोध्या में सबसे अधिक जमीनों पर कब्जा बीजेपी के नेताओं ने किया है। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर काम नहीं कर रही है। एनकाउंटर से कानून व्यवस्था नहीं ठीक होगी।

यह भी पढ़ें : आज से शुरू हो रहा IPL 2025 का महाकुंभ, KKR और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button