बड़ी ख़बर

अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, 6 लोगों को हिरासत में लिया गया

Allu Arjun : अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स आवास पर पथराव हुआ है। उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (OU-JAC) के छह सदस्यों ने तोड़ फोड़ की साथ ही तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि 13 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी। जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई थी। उसका बेटा आईसीयू में बताया जा रहा है। इसी मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी। चंचलगुडा जेल में एक रात बितानी पड़ी थी। इसके बाद जमानत दे दी गई। इसी के संदर्भ में मुआवजे की मांग को लेकर घर के बाहर (OU-JAC) के छह सदस्यों ने प्रदर्शन किया और तोड़ – फोड़ की।

आपको बता दें कि प्रदर्शनकरियों ने अभिनेता के घर में घुसने का प्रयास किया। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के परिवार की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। अल्लू अर्जुन का बयान आया है। उन्होने कहा कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी अपमानजनक भाषा या व्यवहार से बचें।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में उभरी – गजेंद्र सिंह शेखावत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button