
Gadarpur News : उत्तराखंड के शहर गदरपुर के कुंदनपुर गांव में युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव उसके घर से कुछ दूर खेत से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गदरपुर के कुंदन नगर निवासी 35 वर्षीय मनोज सैनी पुत्र आसेराम सैनी सोमवार दोपहर 1 बजे से लापता था। क्षेत्र में खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। रात को मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर खेत में युवक का अधजला शव देखा गया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हत्या का संदेह
हत्या का संदेहघटना स्थल पर मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र सैनी मौजूद रहे। मामले को लेकर ग्राम प्रधान सैनी ने मीडिया को बताया, मनोज गरीब परिवार से आता था। किसी से किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं था। जिस अवस्था में लाश मिली, आस पास न तो बिजली का करंट है न तो आवागमन है। शव की संदिग्धता को देखते हुए उन्हें संदेह है की हत्या हुई है।
रिपोर्ट आने के बाद जांच
इस दौरान थाना अध्यक्ष गदरपुर जसवीर सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई की मृतक अवस्था में लड़का मिला है। मृतक के शरीर से जगह जगह से स्किन निकली हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : Haldwani News : पहचान पूछना ग्रामीण को पड़ा भारी, शिकायत करने पर पुलिस ने की पिटाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप