
Bhadohi Rape Case : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें 28 साल का युवक नाबालिग लड़की का 15 दिन तक करता रहा रेप। लड़की की बस में युवक से मुलाकात हुई थई।
भदोही में एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया 15 दिन तक रेप। लड़की 31 अगस्त को माता – पिता से झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर से चली गई थी। जिसके बाद वह वापल घर नहीं लौटी। लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
भदोही जिले की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की अपने घर वालों से झगड़ कर घर से चली गई थी। बस में जाते समय उसे 28 वर्षीय युवक मिला। युवक लड़की को अपनी बातों में फसा कर अपने घर ले गया। उसके बाद 15 दिन तक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।
युवक की पहचान
गुमशुदा लड़की की लताश कर रही पुलिस ने प्रयागराज के विकास प्राधिकरण कॉलोनी में छापेमारी की, जिसमें नाबालिग को बरामद किया गया है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई है।
अपराधी की पहचान बीरू पासी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछ-ताछ में पता चला कि बीरू लड़की को बातों में फंसा कर एक किराए के कमरे में पहुंचा। उसने झूठा दावा किया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। बीरू लड़की के साथ पति – पत्नी की तरह रहने लगा। जिसके चलते वह लड़की का रेप करता था।
बीरू पर रेप, नाबालिग से शादी करने और अन्य आरोपों का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में 16 सितंबर को उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Varanasi : गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण घरों में भर रहा पानी, लोग कर रहे पलायन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप