Uttarakhandराज्य

Uttarakhand : उद्यान विभाग इस वर्ष लोकपर्व हरेला पर प्रदेशभर में 9.50 लाख फलदार पौधों का करेगा वृक्षारोपण

Uttarakhand : उद्यान विभाग इस वर्ष लोकपर्व हरेला पर प्रदेशभर में 9.50 लाख फलदार पौधों का वृक्षारोपण करेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फलदार पौधो का वितरण किया। साथ ही उन्होंने हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए,जो वृक्ष हमसब लगाते है। उसे देखें कि अगले वर्ष वह कितना बढ़ा है, और उसकी पूरी देखभाल करें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सचेत नही हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इस जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव झेलने पड़ेंगे। उन्होने कहा कि जो वृक्ष हमसब लगाते है उसे देखें कि अगले वर्ष वह कितना बढ़ा है, और उसकी पूरी देखभाल करें। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा हरेला पर्व पर पूरे राज्य में 02 करोड़ से अधिक पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

रिपोर्ट : शुभांगी भट्ट

ये भी पढ़ें : Donald Trump Shot: FBI ने की ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटर की पहचान, पेंसिलवेनिया का रहने वाला था आरोपी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप


Related Articles

Back to top button