Uttarakhandराज्य

Holi 2024: मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली की धूम, सीएम धामी ने अबीर-ग़ुलाल लगाते हुए दी होली की शुभकामनायें

Holi 2024: आज होलिका दहन है, फिर कल यानी 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Holi 2024: उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन किया जा रहा है। सोमवार को रंग खेला जाएगा। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई है। लोग विधि-विधान से होलिका पूजन कर रहे हैं।

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत-श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,* आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल – दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी l

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: http://Lok Sabha Election 2024: 10 की जगह 42 गाड़ियां लेकर चल रहे थे धर्मेन्द्र यादव, मुकदमा दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button