Uttar Pradesh

Ram Mandir: रामभक्तों की लिए खास तोहफा, 22 जनवरी सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी रामायण

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है जिसे लेकर देशभर में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस खास मौके पर पूरा देश राममय हो गया है। इस बीच ये ख़बर सामने आई है कि इस खास अवसर पर सिनेमाघर मालिकों की तरफ से भी दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर का ‘रामायण’ धारावाहिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। श्रीराम के भक्तों के लिए ऐसे में सिनेमाघरों के मालिकों ने भी पूरा इंतजाम करने की तैयारी कर ली है। उस दिन रामायण के शो सिनेमाघरों में दिनभर दिखाए जाएंगे।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट् के मुताबिक,  कुछ सूत्रों ने कहा है, ‘हम 22 जनवरी को दिनभर रामानंद सागर की ‘रामायण’ के एपिसोड की स्क्रीनिंग करेंगे’। हालांकि, ये अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर किया गया था। इसमें अरुण गोविल ने श्रीराम की भूमिका निभाई तो दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में दिखीं।

यह भी पढ़ें:Ram Mandir : राम सबके हैं, किसी ने ठेका नहीं ले रखा : फारूक अब्दुल्ला

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button