Kasganj: एसपी ऑफिस में फूट-फूट कर रोई महिला ने आत्महत्या की दी धमकी

कासगंज (Kasganj) जनपद के एसपी कार्यालय पर पुलिस से न्याय ना मिलने से नाराज होकर एक महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने रो रोकर अपनी आप बीती बताई। जब महिला पुलिस कार्यालय पर फूट फूट कर रो रही थी। तभी महिला को रोता देख वहां आसपास मौजूद पुलिस कर्मी एकत्रित हो गए। मामले में महिला को न्याय देने की बात कहने लगे। पीड़िता महिला ने कासगंज जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक विक्रम सिंह नाम के दारोगा पर पहली पत्नी को बिना तलाक दिए उसे गुमराह करके उसके साथ दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने दारोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दारोगा के कई और अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं। दारोगा विक्रम सिंह से उसका एक बच्चा भी है। वही पीड़िता महिला ने दारोगा पर कार्यवाही के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक से शिकायत की है। वही एसपी ने पीड़िता महिला की शिकायत पर मामले की जांच कराकर मामले मे कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।
आपको बता दें कि पीड़िता महिला का नाम प्रियंका है। पीड़िता आगरा जनपद की रहने वाली है। पीड़िता प्रियंका का आरोप है कि उसकी शादी कासगंज जिले की पुलिस लाइन मे तैनात दारोगा विक्रम सिंह से 26 नवंबर 2020 को हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी मथुरा जनपद के एक मंदिर में हुई थी। जब दारोगा ने उससे शादी की तो उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए जाने की बात कह कर शादी की थी।
वही एसपी ऑफिस अपनी शिकायत लेकर पहुँची पीड़ित प्रियंका ने कहा कि दारोगा विक्रम से उसका दो साल का एक बेटा भी है। लेकिन अब विक्रम सिंह अपनी पहली पत्नी के साथ रह रहा है और विक्रम सिंह दरोगा उसे नही रखना चाहता है। दारोगा के ना रखने के बाद से उसका परिवार भी महिला को नही रख रहा है। वही पीड़ित महिला प्रियंका ने कहा कि वह दारोगा विक्रम सिंह के खिलाफ कार्यवाही के लिए लगातार शिकायती पत्र कासगंज पुलिस को दे रही है। लेकिन कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी महिला के मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की और ना महिला को न्याय दिलाया। पीड़िता का कहना है कि दारोगा विक्रम सिंह कहता है कि मैंने पचास हजार रुपए रिश्वत दिए हैं कोई कार्यवाही नहीं होगी। जो करना है।करले।
(कासगंज से जुम्मन कुरैशी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: Kasganj: प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्र ने अवैध वसूली का लगाया आरोप