Uttar Pradeshराजनीति

Ayodhya Ram Mandir शंकराचार्यों ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग

Ayodhya Ram Mandir 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है लेकिन भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सियासत खूब हो रही है। शंकराचार्य ने एक ओर जहां मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराया है तो वहीं अब इस पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर कसा तंज

एक ओर जहां कांग्रेस राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में जाने का आमंत्रण ठुकरा रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा कांग्रेस को सनातन विरोधी बता रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट(Mahendra Bhatt) का कहना है कि सभी शंकराचार्य भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जा रहे हैं। लेकिन जो कांग्रेस के शंकराचार्य हैं जैसे कि सोनिया गांधी(Sonia Gandhi), मल्लिकार्जुन खड़के(Mallikarjun Kharge) वह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- अच्छा भला आदमी को क्या बना दिया सब

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

वहीं कांग्रेस भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर प्रत्यारोप कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना (Suryakant Dhasmana) ने कहा कि शंकराचार्य की परंपरा वाले इस देश के हिंदू सनातनियों के सबसे बड़े धर्मगुरु चारों पीठों के शंकराचार्य क्या कह रहे हैं? क्या वह धर्म विरोधी हैं, क्या सनातन विरोधी हैं, क्या वह राम विरोधी हैं। हमारे चारों पीठों के शंकराचार्य जिन्होंने कहा है कि हम इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जाएंगे तो बीजेपी को बताना चाहिए कि क्या वह हिंदू धर्म के, सनातन धर्म के धर्म के विरोधी हैं।

बिना पत्नी के कैसे करा रहे धार्मिक अनुष्ठान

उन्होंने आगे कहा शंकराचार्य आदि गुरु शंकराचार्य के परंपरा वाले शंकराचार्य जब यह कह रहे हैं कि तमाम जो प्रपंच हो रहा है यह राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा है यह केवल पॉलीटिकल एजेंडा है यह केवल पॉलिटिकल कार्यक्रम है धार्मिक अनुष्ठान नहीं है और सनातन परंपरा के ठेका लेने वाले लोग यह भी बताएं कि बिना पत्नी के विवाहित व्यक्ति किसी धर्म धार्मिक कार्य का, किसी यज्ञ का किसी अनुष्ठान का कैसे वहां पर संकल्प ले सकता है। जब वे विवाहित नहीं हैं और बगल में पत्नी नहीं है तो पीएम मोदी कैसे प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं? यह सवाल है।

(देहरादून से शुभांगी भट्ट की रिपोर्ट)

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button