Bihar: वारिसलीगंज में हुए गोलबारी कांड में 27 गिरफ्तार

Police Action in Golikand

Police Action in Golikand

Share

Police Action in Golikand: शुक्रवार शाम नवादा जिले का वारिसलीगंज क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी और इसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना में एक पुलिस सिपाही को भी चोटें आईं। गोलीबारी में घायल एक युवक के गाल में तो वहीं दो लोगों की जांघ में गोली लगी थी। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई की है। घटना के संबंध में 82 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं फिलहाल पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो कार और कारतूस के खाली खोखे भी बरामद

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बलवा पर दो गुटों के बीच रैक पॉइंट पर वर्चस्व को लेकर लड़ाई झगड़ा एवं गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से तीन व्यक्ति जख्मी हुए थे। गोलीबारी की घटना में पुलिस में छापेमारी कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से दो स्कॉर्पियो कार एवं 13 खोखा भी बरामद किया गया है।

तीन लोग हुए थे जख्मी

डीएसपी महेश कुमार चौधरी ने वारसलीगंज थाने में प्रेस वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। छापेमारी में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटनास्थल से दो स्कॉर्पियो कार एवं 13 खोखा भी बरामद किया गया है।

200 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 82 नामजद तथा 200 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है। बाकी अभियुक्तों की पहचान कर सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टः अनिल शर्मा, संवाददाता, नवादा, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: फुलवारी शरीफ रेप कांड का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar