
Judicial Appointment: केंद्र सरकार ने सोमवार को 29 दिसंबर, 2023 से झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की नियुक्ति के बारे में अधिसूचना जारी कर दिया है। बता दें कि 28 दिसंबर यानी आज जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस चंद्रशेखर मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
Judicial Appointment: न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की पृष्ठभूमि
न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का जन्म 25 मई, 1965 को हुआ था। उन्होंने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे उसी वर्ष एक वकील के रूप में काम करना शुरू कर दिया। चंद्रशेखर सिंह विभिन्न अदालतों में एक वकील के रूप में करीब 19 साल बिताया। इस दौरान उन्होंने लगभग 3500 केस को संभाला।
Judicial Appointment: कई संस्थान का प्रतिनिधित्व करने का है अनुभव
उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और झारखंड राज्य के लिए स्थायी वकील का पद संभाला। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बिहार राज्य आवास बोर्ड, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झारखंड राज्य बिजली बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर), और विभिन्न अन्य निगमों जैसी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व किया।