एअर-इंडिया का पहला A-350 विमान नए रंग-रूप में भारत पहुंचा, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ

Share

23 दिसंबर को एअर इंडिया का पहला वाइड-बॉडी एयरबस A350-900 विमान भारत पहुंचा। विमान ने 01:30 AM CET (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे) फ्रांस के टूलूज से उड़ान भरी और लगभग दोपहर 1:47 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह विमान फ्रांस से भारत पहुंचने में 7 घंटे 47 मिनट लगे।

10 अगस्त, 4 महीने पहले, एयरलाइंस ने नया लोगो अपलोड किया था। 17 नवंबर, एक महीने पहले, एयरबस A350 ने नए लोगो और लिवरी के साथ सिंगापुर से टूलूज के लिए पहली उड़ान भरी।

एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा था, ‘भारत के मोस्ट अवेटेड एयरक्राफ्ट के आगमन की ओर एक और कदम।

पिछले दिनों 470 विमानों का ऑर्डर दिया गया था

बीते दिनों एयरलाइन ने 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिए थे। इस समझौते में एअर इंडिया को 250 एयरक्राफ्ट फ्रांस की कंपनी एयरबस से और 220 एयरक्राफ्ट अमेरिकी कंपनी बोइंग से मिलेंगे। 31 विमान इस वर्ष के अंत तक सेवा में होंगे, शेष विमान 2025 मिड तक आएंगे। इस डील को DGCA भी मंजूरी दी गई है।

वर्तमान में एअर इंडिया के बेड़े में 120 विमान हैं। इसमें एयरबस A320 फैमिली और बोइंग के वाइड बॉडी 777 और 787 एयरक्राफ्ट हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस, सपा और सीपीआई ने किया राजभवन कूच