रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 मिलेगी 1 जनवरी से महंगी, इसमें दुनिया का पहला राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल

Share

1 जनवरी से रॉयल एनफील्ड की न्यू जनरेशन हिमालयन 450 एडवेंचर बाइक की कीमतें बढ़ जाएंगी। कम्पनी ने 24 नवंबर को गोवा में अपने एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स-2023 को 2.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था।

Interdoctoral Price सिर्फ 31 दिसंबर तक बुकिंग करने पर लागू होगा। 1 जनवरी से ग्राहकों को बाइक की कीमतें बढ़ा दी जाएंगी। बायर्स इसे डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। नई हिमालयन 450 तीन रंगों और पांच रंगों में उपलब्ध होगा।

1 जनवरी से पहले बाइक खरीदने वाले ग्राहक को नए साल में रंग बदलने का विकल्प मिलता है, तो नई कीमत लागू होगी। वहीं, अगर कलर में बदलाव 31 दिसंबर से पहले होता है तो ग्राहक को शुरुआती कीमत का फायदा मिलेगा।

बाइक में दुनिया का पहला राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल


नई हिमालयन में राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला गोल TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। ये राउंड डैश गूगल मैप्स की मदद से म्यूजिक, फोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सहित सभी जरूरी चीजें शो करता है। भारत में बाइक का मुकाबला KTM 390 एडवेंचर SW, येज्दी एडवेंचर, BMW G310 GS और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X से है।

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: नए साल से पहले मिला तोहफा, 39 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर