UP News: गोरखपुर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और CM योगी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JP NADDA AND CM YOGI GORAKHPUR VISIT
UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(J.P Nadda) के साथ आज यानी बुधवार(20 दिसंबर) को गोरखपुर दौरे पर हैं। गोरखपुर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने क्या-क्या किया-
1-गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्ती जाएंगे और वहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल हुए।
2- जेपी नड्डा बस्ती से गोरखपुर लौटकर एनेक्सी भवन में पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे।
बता दें कि इस कार्यक्रम में सीयम योगी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले यह बैठक काफी फायदेमंद साबित होगी।
गोरखपुर पहुंचकर किया यह काम
इस बात की जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ सीएम योगी भी होंगे। यहां से नड्डा बस्ती के लिए रवाना होंगे। बस्ती से गोरखपुर एनेक्सी भवन लौटेंगे और यहां दोपहर दो बजे से संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ये लोग भी बैठक में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ट्रायल कोर्ट को करना है फैसला, परिसर हिंदू या मुस्लिम का धार्मिक स्थल
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK