
Municipal Corporation Patna: पूरे देश में स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने वाले दिन भी पटना में जगह-जगह गंदगी के कारण गुजरना मुहाल रहा। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल को 12वां दिन था। अभी तक हड़ताल समाप्त होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले पटना के हालात बदतर रहे।
Municipal Corporation Patna: आधुनिक तरीके से कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं
नगर विकास एवं आवास के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने बताया था कि शहर में आधुनिक तरीके से कचरे के निपटान की सुविधा नहीं है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये निवेश की आवश्यकता है। इस काम को प्राइवेट पार्टनशिप मोड में अंजाम दिया जा रहा है। इससे कचरे के निस्तारण के लिए एक प्लांट विदेश से मंगवाया जा सकता है। जल्द ही पटना को यह सौगात मिल सकती है।
Municipal Corporation Patna: चंद्रप्रकाश बोले, नहीं है निगम कर्मियों की चिंता
एक ओर नगर निगम कह रहा है कि कचरा निस्तारण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुचारू है लेकिन वहीं जगह जगह लगा कूड़े का अंबार कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।पटना नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की किसी को चिंता नहीं है। जब तक सीएम से बात नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
चूने और ब्लीचिंग पाउडर का भी करेंगे छिड़काव
पटना में चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान में नगर निगम की टीम सड़कों पर सफाई तो करेगी ही वहीं चूने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित लोगों की गाड़ी में सभी सामान रखवाया गया है।
ये भी पढ़ें: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने दिया आबो-हवा स्वच्छ रखने का संदेश