Uncategorized

Haryana Weather Update- हरियाणा का मौसम रहेगा साफ बारिश के कोई संकेत नहीं, शुरु होने वाली हल्की ठंड

हरियाणा का मौसम आज साफ रहने वाला है बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज के दिन- दोपहर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक, हरियाणा में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान, ठंडी हवाओं की भी अपेक्षा की जा सकती है, जब हवाओं में 30 से 60 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी और हवाओं की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बता दें कि हरियाणा, एनसीआर, और दिल्ली क्षेत्र में 1 जून से 25 सितंबर तक कुल 419.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो मौसम विभाग के अनुसार सामान्य मौसम की उम्मीद के पास है।

मौसम के साथ ही मानसून भी अब प्रदेश से विदाई ले रहा है, जिसका परिणाम है कि बारिश की अब तक कोई संभावना नहीं है। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड होनी शुरू हो रही है।

प्रदेश के शहरो का इतना है तापमान

• चंड़ीगढ़ में अभी 23 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

• अंबाला में अभी 24.02 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

• करनाल में अभी 21.05 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

• हिसार में अभी 22.02 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के लोगों के लिए है अच्छी खबर, फिलहाल राज्य में कई वंदे भारत ट्रेनें भी चलने की बात कही जा रही है

Related Articles

Back to top button