Delhi NCRPunjab

CM केजरीवाल और CM मान से मिले जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू

पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का शनिवार(13 मई) को परिणाम आया, जिसमें आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू भारी मतों से विजयी हुए। सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनसे मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।

वहीं, शनिवार को पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। मान के साथ पार्टी आफ़िस में प्रेसवार्ता कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते हैं। हम विकास की राजनीति करते हैं।इस जीत के लिए जालंधर की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। जनता ने काम हमारी काम की राजनीति पर ठप्पा लगा दिया है। यह इलका कांग्रेस का गढ़ रहा है। आप वहां सेंध मार कर चुनाव जीती है। 

जीतेंगे 13 लोकसभा सीटें

जालंधर सीट पर 50 साल से कांग्रेस की थी। कांग्रेस को लगता था कि ये उनकी सीट है तो लोग उन्हें ही वोट देंगे। इनका कोई बड़ा नेता वोट मांगने ही नहीं आया। लेकिन अब ऐसा नहीं है, 2024 में भी हम 13 की 13 लोकसभा सीट जीतेंगे।

ये भी पढ़ें: राघव चड्डा को गले लगाकर CM केजरीवाल ने दी सगाई की बधाई, बोले- ‘खूबसूरत जोड़ी’

Related Articles

Back to top button