यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Share

बंगाल के पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आज करीब सुबह 5 बजे उन्होंने प्रयागराज में स्थित अपने ग्रह निवास पर अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस लेने कि दिक्कत होने लगी थी। जिसकें बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

बीजेपी के तमाम नेताओं ने किया शोक प्रकट

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के तमाम बड़े नताओं ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक प्रकट किया। और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”। जानकारी के मुताबिक आज शाम रसुलाबाद घाट पर पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा